हैदराबाद की मुस्लिम छात्राओं ने महिलाओं के लिए खोली टैक्सी सेवा

Friday, Aug 12, 2022 - 12:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर छात्र रोजगार का साधन तलाश कर आत्मनिर्भर हो जाएं तो उन्हें पढ़ाई के खर्च के लिए माता-पिता की ओर भी देखना नहीं पड़ेगा। कुछ ऐसा ही हैदराबाद शहर की दो मुस्लिम बहनों के दिमाग में आइडिया आया कि क्यों कि न शहर की महिलाओं को किफायती दामों में एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने एक लिए उबर और ओला की तरह एक टैक्सी सुविधा शुरू की जाए। 

दोनों बहनों का ये आइडिया उनके घर वालों की मदद से साकार हो गया। अपनी टैक्सी सर्विस को प्रोफेशनल तरीके से चलाने के लिए दोनों बहनों ने डोवली एप भी लॉन्च किया है। डोवली ऐप विशेष रूप से महिलाओं के लिए बाइक टैक्सी सेवा प्रदान करता है। दोनों बहनों के अनुसार उनके उद्यमिता का उद्देश्य यात्रा के दौरान महिलाओं, विशेषकर महिला रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके अलावा वह अपना पेशा तय कर महिलाओं को स्वतंत्र बनाना चाहती हैं।

दोनों बहनों ने दो और छात्राओं को अपनी टीम में शामिल किया है। चार लोगों में संस्थापक जैनब बी. फार्मेसी के अंतिम वर्ष की छात्रा है। उजमा भी बी.कॉम कंप्यूटर के अंतिम वर्ष में है। और मुसरत फातिमा और ओबैदुल्ला खान बी.टेक के अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। डोवली की संस्थापक और सीईओ जैनब खातून ने बताया कि डोवली बनाने जब उसके मन में विचार आया तो उन्होंने अपनी मां से बात की जो शहर के किसी कौने में उनकी नानी को मिलने जाया करती थीं। वह एक सुरक्षित सवारी और कम लागत वाले साधन की तलाश में थीं। ज़ैनब ने यह भी कहा कि यह विचार एक ऑटो-रिक्शा के साथ एक अप्रिय अनुभव के बाद आया।

ज़ैनब ने आगे कहा कि एक बार मैं अपने दोस्त के साथ एक ऑटो रिक्शा में सफर कर रही थी। उस समय ड्राइवर ने हमें पीछे के शीशे से देखा जिससे मुझे बेचैनी होने लगी। तब भी मैंने अपने मन में सोचा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित सवारी की व्यवस्था की जानी चाहिए। मुख्य परिचालन अधिकारी और सह-संस्थापक उज़मा कहती है कि जब हमने इस उद्यम को शुरू करने के बारे में सोचा तो हम कंपनी के नाम पर चर्चा करने के लिए अपने माता-पिता के साथ बैठ गए। लगभग 400 नामों को सोचने के बाद हमारे पिता ने डोवली नाम सुझाया।

महिलाओं के लिए राइड प्रदान करने के अलावा ऐप महिलाओं को डोवली पार्टनर के रूप में हमसे जुड़ने की भी अनुमति देता है। जैनब ने कहा कि मंच के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए डोवली वेबसाइट पर जा सकते हैं। अब तक डोवली ने हैदराबाद के विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक राइड्स पूरी की हैं। 20 से अधिक राइडर्स ने अपना पंजीकरण कराया है और डोवली के माध्यम से अपनी सेवाओं की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि चूंकि सेवा अपने शुरुआती चरण में है, इसलिए सवारी से होने वाली सारी कमाई सवारों द्वारा खुद रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें कोई कमीशन नहीं मिल रहा है। सवारों के बारे में ज़ैनब ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से डोवली के लिए ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को संभालती हूं।

Anil dev

Advertising