राहुल का PM पर हमला, बोले- ''पिछले 8 साल में मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद''

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 03:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसका ‘‘कुशासन'' इस बात एक उदाहरण है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए। देश में भीषण गर्मी के मद्देनजर बढ़ती बिजली की मांग के बीच उन्होंने यह ट्वीट किया।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘ बिजली संकट। रोजगार संकट। किसान संकट। मुद्रास्फीति संकट। प्रधानमंत्री मोदी का आठ साल का कुशासन इस बात का एक उदाहरण है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए।'' गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार पर हमले तेज कर रखे हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News