प्रफुल पटेल होंगे दिल्‍ली के नए बॉस? CM केजरीवाल ने पूछा- क्‍या वो लक्षद्वीप से यहां आ रहे हैं?

Saturday, Mar 12, 2022 - 04:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर पूछा कि क्या लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल दिल्ली के अगले उप राज्यपाल होंगे। इस समय अनिल बैजल दिल्ली के उप राज्यपाल हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘क्या लक्षद्वीप के प्रशासक माननीय प्रफुल पटेल को दिल्ली का अगला उप राज्यपाल बनाया जा रहा है?'' 

बैजल वर्ष 1969 बैच के केंद्रशासित प्रदेश काडर के प्रशासनिक अधिकारी हैं और दिसंबर 2016 में उन्हें दिल्ली का उप राज्यपाल नियुक्ति किया गया था। वहीं, पटेल ने नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात के गृहमंत्री की भूमिका निभाई थी और उन्होंने दिसंबर 2020 में लक्षद्वीप के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाली थी।

Anil dev

Advertising