CORONA LOCKDOWN LIVE: देश में धीमी हो रही कोरोना की रफ्तार, आज से अनलॉक की राह पर दिल्ली

punjabkesari.in Monday, May 31, 2021 - 12:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क; भारत में 50 दिन बाद कोविड-19 के सबसे कम 1,52,734 नए मामले सामने आए और देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,80,47,534 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 20,26,092 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 3,128 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,29,100 हो गई।  वहीं हम आपके लिए कोरोना से जुड़ी देशभर की अपडेट लेकर आए है। कोरोना लॉकडाउन से संबधित अपडेट जानकारी के लिए punjabkesari. in से जुड़े रहे।    

PunjabKesari

आज से अनलॉक की राह पर दिल्ली
देश में कोरोना केस में कमी आनी शुरू हो गई है और इसी के साथ ही कई राज्यों ने अपने यहां लगाई गई पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है। दिल्ली भी आज से धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों कहा था कि वायरस के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है लेकिन जीने के लिए आजीविका भी जरूरी है इसलिए धीरे-धीरे दिल्ली को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। 

PunjabKesari

महाराष्ट्र में अब 15 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्‍ट्र में लॉकडाउन को 15 दिन के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। रविवार शाम प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सीएम ने कहा कि जिलों में कोरोना वायरस के मामलों के आधार पर कुछ छूट और प्रतिबंध लागू होंगे। उन्‍होंने ग्रामीण इलाकों में सख्‍ती बढ़ाने की बात कही। ठाकरे ने कहा कि 10% से कम पॉजिटिविटी रेट वाली जगहों पर थोड़ी ढील दी जा सकती है।

PunjabKesari

हरियाणा सरकार ने 7 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ाने का फैसला क‍िया। दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुल सकेंगी। दुकानदारों के लिए ऑड-ईवन का फॉर्म्युला भी लागू किया गया है। 15 जून तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 

PunjabKesari

ओडिशा, तेलंगाना ने भी आगे बढ़ाया लॉकडाउन
ओडिशा के मुख्‍य सचिव एससी मोहापात्रा ने कहा कि राज्‍य में 17 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया हे। उन्‍होंने कहा कि यह लॉकडाउन लोगों की आवाजाही पर रोक के लिए है, माल ही ढुलाई पर नहीं। पिछले लॉकडाउन में जो भी पाबंदियां लगाई गई थीं, वे इस बार भी जारी रहेंगी। तेलंगाना में सोमवार से 10 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि रोज सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक छूट दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News