कोरोना संक्रमण की रफ्तार पड़ी धीमी, 24 घंटे में आए 24,010 नए केस, 355 की मौत

Thursday, Dec 17, 2020 - 11:21 AM (IST)

नई दिल्ली: देश में अब लगातार कोरोना की रफ्तार कम होती दिखाई दे रही है। दस दिनों में पांचवी बार 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए हैं।  पिछले 24 घंटे में 24,010 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 355 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 33,291 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 करोड़ के पास पहुंच गया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 94 लाख 89 हजार 740 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 3 लाख 22 हजार 366 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 44 हजार 451 हो गई है। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,58,960 कोरोना जांच की गई है।

वहीं अगर सबसे ज्यादा एक्टिव केस की बात करें तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का आठवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। 

Anil dev

Advertising