लोगों की सेवा करने की इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं कामराज: राहुल गांधी

Friday, Jul 15, 2022 - 02:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने दिवंगत नेता के. कामराज को शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपने ‘‘महान नेताओं में से एक'' और राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली ‘‘प्रतिष्ठित हस्ती'' करार दिया। तत्कालीन मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु) के पूर्व मुख्यमंत्री कामराज कांग्रेस के प्रभावशाली नेता थे, जिन्होंने पहले लाल बहादुर शास्त्री और फिर इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाद में गांधी और उनके बीच मतभेदों के चलते कांग्रेस का विभाजन भी हो गया था। कामराज का जन्म 1903 में हुआ और 1975 में उनका निधन हो गया था। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित थिरु के. कामराज को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।'' राहुल गांधी ने कहा, ‘‘वह एक दिग्गज नेता थे, जो लोगों की सेवा करने की इच्छा और नेकनीयत के प्रतीक थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने तमिलनाडु में विकास के स्वर्णिम काल का आगाज किया।'' कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘आज हमारे सबसे महान नेताओं में से एक के. कामराज की जयंती है। 

Anil dev

Advertising