नए साल पर भारत में जन्मे सबसे ज्यादा बच्चे, BJP सांसद मनोज तिवारी को लेकर अल्का लांबा ने किया अजीब ट्वीट
Tuesday, Jan 05, 2021 - 03:26 PM (IST)
नेशनल डेस्क: नए साल पर दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे भारत में पैदा होने पर कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को लेकर इशारों में एक अजीबोगरीब ट्वीट किया जो कि खूब सुर्खियां बटौर रहा है। दरअसल अल्का लांबा ने ट्वीट किया कि नववर्ष पर सबसे अधिक करीब 60,000 बच्चों का जन्म भारत में हुआ। इसी को कोट करते हुए कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर इशारों-इशारों में तंज कसा। अल्का ने ट्वीट किया, एक सांसद का भी इस में योगदान रहा है- इस उपलब्धि और कीर्तिमान के लिए उन्हें भी बधाई। ट्वीट के वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियां आनी शुरू हो गई है। यूजर्स का कहना है कि समझ नहीं आ रही है इसे बधाई समझें या तंज।
1 जनवरी को भारत में 60 हजार के करीब बच्चों ने लिया जन्म
आपको बतां दे कि नववर्ष के पहले दिन विश्वभर में करीब 3,71,504 बच्चे पैदा हुए जिनमें से अकेले भारत में करीब 60,000 बच्चों का जन्म हुआ। यूनिसेफ ने अनुमान जताया था कि नए साल के पहले दिन आधे से अधिक बच्चे 10 देशों में पैदा होंगे, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या भारत की है। हालांकि पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह संख्या कम है। जनवरी 2020 में अकेले भारत में 67,385 बच्चों का जन्म हुआ था।
दूसरे नंबर पर चीन
यूनिसेफ की मानें तो इस साल 140 मिलियन यानी 14 करोड़ बच्चे पैदा होंगे। जिसमें सबसे ज्यादा संख्या भारत , दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे पर नाइजीरिया होगा। यूनिसेफ के मुताबिक चीन में इस साल 35,615 बच्चों का जन्म होगा तो वहीं नाइजीरिया में 21,439 जन्म लेंगे। पाकिस्तान की बात करें तो यहा इस साल 12,336 बच्चे पैदा होंगे।