राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- भारत अब एक लोकतांत्रिक देश नहीं रहा

Thursday, Mar 11, 2021 - 05:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने स्वीडन के एक इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि भारत अब एक लोकतांत्रिक देश नहीं रहा है।  इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेंसरशिप के मामले में भारत पाकिस्तान की तरह एकतंत्र हो गया है और स्थिति अब बांग्लादेश से खराब है।  राहुल ने एक रिपोर्ट के हवाले से भारत के लोकतंत्र पर टिप्पणी की है। राहुल ने भारत के लोकतंत्र पर जिस रिपोर्ट का जिक्र किया है, यह स्वीडन की एक संस्था की ओर से जारी की गई है।


देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि 2.5 फ्रंट के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट किया, भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के रूप में कार्य करने के बारे में है। समझा जाता है कि उनके दो मोर्चे से राहुल का आशय चीन और पाकिस्तान और आधे मोर्चे से उनका मतलब आंतरिक सुरक्षा खतरे जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों से है। 

 

Anil dev

Advertising