अजब प्रेम की गजब कहानी: एक दूल्हे की दो दुल्हन, एक ही मंडप में लिए सात फेरे

Thursday, Jan 07, 2021 - 01:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दुनिया में शादी के बंधन को सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। भले ही शादी के लिए वर-वधू खोजे तो धरती पर ही जाते हैं लेकिन कहा जाता है कि जोडिय़ां ऊपर से बनकर आती हैं। भगवान जिसके भाग्य में जो लिखता है उसको वही मिलता है। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले में भी इनदिनों एक शादी एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमें एक लड़के ने दो लड़कियों से एक ही मंडप में सात फेरे लिए। 

दरअसल चंदू मौर्य नाम के युवक का गांव की ही दो लड़कियां हसीना बघेल और एरंडवाल की रहने वाली सुंदरी कश्यप से प्रेम चल रहा था। जिसको बाद दोनों लड़कियों ने आपसी रजामंदी के साथ शादी करने का फैसला किया। इस पूरी शादी पर गांववालों ने रजामंदी दी है। दोनों लड़कियों की शादी एक ही मंडप में हुई। चंदू मौर्य नाम के युवक ने एक ही मंडप में हसीना और सुंदरी के साथ शादी रचाई। 

एक ही मंडप में दूल्हे ने दोनों युवती के साथ सात फेरे लिए। हैरानी की बात ये है कि पूरा गांव इस शादी का गवाह बना। यह शादी 3 जनवरी को बहुत की धूमधाम से हुई जिसमें करीब 600 लोग शामिल हुए। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई शिकायत मिली है। सोशल मीडिया में इस शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान है।

Anil dev

Advertising