बजट सत्र से पहले राहुल का हमला- तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को कैसे बर्बाद करें, यह मोदी सरकार से सीख

Thursday, Jan 28, 2021 - 12:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बजट सत्र से पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को कैसे बर्बाद करें, इसकी सीख मोदी सरकार से लें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबके सामने एक सबक की तरह हैं कि दुनिया की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को कैसे बर्बाद किया जाए। आपको बतां दे कि 29 जनवरी से बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है, इससे पहले कांग्रेस मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही है। 



राहुल ने फिर की कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग 
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बुधवार को केंद्र सरकार से फिर आग्रह किया कि तीनों कृषि विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए ट्वीट किया, विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं-महात्मा गांधी। एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी कानून वापस लिए जाएं। कांग्रेस नेता ने हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख किया। 

Anil dev

Advertising