कंगना रनौत ने दिखाई 'इमरजेंसी' की पहली दमदार झलक, इंदिरा गांधी के लुक में पहचानना मुश्किल, खुद को मैडम नहीं बताया सर

Thursday, Jul 14, 2022 - 11:44 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का फस्टर् लुक रिलीज कर दिया गया है। कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आयेंगी।कंगना इस फिल्म को निर्देशित करेंगी। वह इस फिल्म में अभिनय करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी।इस फिल्म का फस्टर् लुक रिलीज कर दिया गया है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म‘इमरजेंसी'का फस्टर् लुक जारी कर दिया है। इस तस्वीर में कंगना‘इंदिरा गांधी'बनी हुई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


सफेद बाल, चेहरे पर हल्की-हल्की झुरिर्यों में कंगना का अलग ही रुबाब देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा,‘इमरजेंसी का फस्टर् लुक पेश है। दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली और विवादास्पद महिलाओं में से एक का चित्रण।‘इस तस्वीर के अलावा कंगना ने फिल्म की एक झलक भी दिखाई है। कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 1971 की एक घटना दिखाई गई है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इंदिरा गांधी को तमाम अफसर मैडम की जगह ‘सर' कहकर संबोधित करते थे। फिल्म ‘इमरजेंसी' 25 जून 2023 को रिलीज होगी। 

 

Anil dev

Advertising