BJP ने की संगठनात्मक नियुक्तियां, इन तीन चेहरों को सौंपी गई नई कमान

Thursday, Dec 31, 2020 - 05:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने संगठनात्मक नियुक्ति में बदलाव करते हुए वी सतीश को दिल्ली केंद्र का संगठक नियुक्त किया है। वहीं इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौदान सिंह को चंडीगढ़ केंद्र का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और शिव प्रकाश को भोपाल केंद्र की राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। इन तीनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

 वहीं, भोपाल के अलावा शिव प्रकाश का विशेष ध्यान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर भी रहेगा। चंडीगढ़ के अलावा इनका फोकस विशेष ध्यान हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश पर भी होगा। 

Anil dev

Advertising