पार्क में मिला दिल्ली BJP नेता का शव, सुभाष नगर के झील पार्क में ग्रिल से लटकी थी लाश

Tuesday, Mar 30, 2021 - 02:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा के एक पदाधिकारी ने किसी पारिवारिक विवाद के कारण पश्चिम दिल्ली के हरि नगर स्थित एक उद्यान में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। फतेह नगर निवासी गुरविंदर सिंह (58) भाजपा की पश्चिम दिल्ली जिला इकाई के कानून विभाग का प्रमुख था। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह का शव सोमवार को सुभाष नगर के झील वाला उद्यान में लटका मिला। उन्होंने बताया कि इससे पहले उसका अपने परिवार के साथ किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि गुरविंदर का बेटा ईश्वरेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचा और उसने शव की पहचान की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Anil dev

Advertising