संयुक्त राष्ट्र दिवस पर उसके झंडे के साथ सरकारी भवनों पर तिरंगा भी लहराएगा

Tuesday, Oct 17, 2017 - 12:01 AM (IST)

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र दिवस यानी 24 अक्तूबर को देश में सभी महत्वपूर्ण भवनों के ऊपर उसके झंडे के साथ तिरंगा भी लहराएगा।

राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के सभी विभागों और प्रशासनों को भेजे गए अपने निर्देश में मंत्रालय ने कहा है कि हर साल 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है जब उन सभी भवनों पर संयुक्त राष्ट्र का झंडा फहराया जाता है जहां तिरंगा नियमित रुप से फहरता है।

निर्देश में कहा गया है, ‘‘हालांकि राजभवन,राजनिवास, विधानमंडलों और उच्च न्यायालयों के भवनों पर संयुक्त राष्ट्र का झंडा नहीं फहराया जाता है। ’’  

Advertising