विरोध करने वाले विजेताओं के घर डाक के जरिए भेजे जाएंगे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

Sunday, May 06, 2018 - 07:37 PM (IST)

नई दिल्लीः इस साल का 65वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह विवादों में रहा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कुछ कलाकारों को पुरस्कार देने का दूसरे कलाकारों ने विरोध किया और समारोह से बायकॉट किया। इससे सरकार की चारों ओर कड़ी आोलचना हुई। जानकारी के मुताबिक सूचना प्रसारण मंत्रालय अभ समारोह का बायकॉट करने वाले 50 पुरस्कार विजेताओं को डाक के जरिए पदक और चेक भेजेगा।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 3 मई को नई दिल्ली में आयोजित हुआ था। जहां राष्ट्रपति ने कुछ चयनित कलाकारों को पुरस्कार वितरित किया। परंपरा से हटकर ये समारोह इस बार दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। पुरस्कार दो चरणों में बांटे गए। पहले चरण के पुरस्कार केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने वितरित किए।

वहीं दूसरे चरण के पुरस्कार राष्ट्रपति रामनात कोविंद द्वारा दिये गए, जिसमें अभिनेता से राजनेता बने विनोद खन्ना को मरणोपरांत (दादा साहेब फाल्के पुरस्कार) दिया गया। यह पुरस्कार उनके बेटे और अभिनेता अक्षय खन्ना ने लिया। अभिनेत्री श्रीदेवी को मरणोपरांत (दादा साहेब फाल्के और सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री) के पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार उनके पति बॉनी कपूर और बेटी जान्हवी, खुशी कपूर ने प्राप्त किया। 

Yaspal

Advertising