National Doctor''s Day: IMA के प्रोग्राम में शामिल होंगे PM मोदी, देश के डॉक्टरों को करेंगे संबोधित

Wednesday, Jun 30, 2021 - 03:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctor's Day) के मौके पर देश के चिकित्सा जगत के लोगों को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हर साल 1 जुलाई को देशभर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।

 

इसी दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है। चिकित्सक समुदाय (medical community) ने covid-19 से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है और इस समय भी डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री अक्सर अपने संबोधनों में इसके लिए डॉक्टरों और अग्रिम मोर्चा पर काम करने वाले अन्य लोगों की सराहना करते रहे हैं।

Seema Sharma

Advertising