नेकां नेताओं ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर लगाया अक्षमता का आरोप

Monday, Feb 15, 2021 - 04:00 PM (IST)

साम्बा (संजीव): सीमावर्ती रामगढ़ कस्बे में नेकां द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया के नेतृत्व में आयोजित इस जनसभा में नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष देवेन्द्र राणा, युवा नेकां अध्यक्ष एजाज जान व अन्य नेता भी मौजूद रहे जिन्होंने डीडीसी चुनाव में सहयोग के लिए लोगों का धन्यवाद किया।     नेकां के प्रांत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने भाजपा पर जम्मू से धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुए तो नेकां अपने दम पर सरकार बनाएगी। उन्होंनें कहा कि गत वर्षों में लिए गए फैसलों से जम्मू की जनता परेशान है और नेकां ही इनका हल कर सकती है। उन्होंने जनता से आहवान किया कि वह नेकां को मजबूत बनाए।

वहीं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने भाजपा के राज्य नेतृत्व को अक्षम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादों व दावों के नाम पर आम जनता से खिलवाड़ किया है जिसका खामियाज उसे जल्द ही भुगतना पड़ेगा। सलाथिया ने कहा कि डीडीसी चुनाव में भी स्थानीय नेता खुद को अपनी उपलब्धियाँ अथवा कोई काम जनता के सामने नहीं रख पाए और केन्द्र से मंत्री व बड़े नेता बुला कर मोदी के नाम पर वोट मांगे गए। उन्होंने कहा कि आज सरकारी दफ्तरों में मनमर्जी चल रही है और नेतृत्व के अभाव में आम लोग पिस रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को भी चेतावनी दी कि वह आम लोगों को परेशान न करे अथवा नेकां का काडर सडक़ों पर उतरेगा। बीडीसी-रामगढ़ अध्यक्ष दर्शन सिंह, सरपंच रामपाल, मोनी शर्मा, वरिष्ठ नेता सौदागर गुप्ता, यूथ नेशनल कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष रियाज मलिक, रामगढ़ ब्लॉक प्रधान बिन्दर संधू, रिक्की चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
 

Monika Jamwal

Advertising