एनआईटी जालंधर में जीएसटी पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, छोटे उद्योगों की समस्याओं पर हुई चर्चा
punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 11:08 PM (IST)
नेशनल डेस्क : डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर में छोटे उद्योगों, स्टार्ट-अप और उद्यमिता पर जीएसटी के प्रभाव को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। मानविकी एवं प्रबंधन विभाग की ओर से भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर जीएसटी के प्रभाव पर चर्चा की जा रही है।
उद्घाटन सत्र में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी), जालंधर के आयुक्त रमेश कुमार, आईआरएसमुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कर व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे सरकार की जरूरतें पूरी होने के साथ समाज के हितों की भी रक्षा हो। उन्होंने कौटिल्य के अर्थशास्त्र का उल्लेख करते हुए बताया कि जीएसटी ने पहले की कर व्यवस्था में एक ही वस्तु पर बार-बार कर लगने की समस्या को दूर किया है। उन्होंने छोटे कारोबारियों के लिए पंजीकरण की सीमा और कंपोजिशन स्कीम जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार बजट के दौरान छोटे कारोबारियों की समस्याओं पर विचार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

संस्थान के निदेशकप्रो. बिनोद कुमार कनौजियाने कहा कि भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नीतियों के साथ-साथ नए विचारों और प्रयासों को भी प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में उद्योग हैं। ऐसी नीतियों पर ध्यान देने की जरूरत है, जो उद्यमिता को बढ़ावा दें और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करें।प्रो. रोहित मेहरा, डीन (अनुसंधान एवं परामर्श) ने जीएसटी में हाल ही में हुए बदलावों को देखते हुए सम्मेलन के विषय को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस पर विस्तार से चर्चा करने की जरूरत बताई।डॉ. जगविंदर सिंह, विभागाध्यक्ष, मानविकी एवं प्रबंधन विभाग ने कहा कि 2017 में जीएसटी लागू होने से देश की कर व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया। इससे अलग-अलग करों की जगह एक समान कर व्यवस्था लागू हुई और देशभर में व्यापार करना आसान हुआ।

सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप मेंसरदार गुरबख्श सिंह जुनेजा, संस्थापक, करतार वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड; एस. गुरशरण सिंह, संस्थापक, गरग्रिप इंडस्ट्रीज; राकेश बेहल, अध्यक्ष, जालंधर रबर गुड्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन एवं प्रोपराइटर, बेहल पॉलिमर्स; शल्या गुप्ता, प्रबंध निदेशक, क्रेडिफिन लिमिटेड; और अश्वनी कुमार, पार्टनर एवं निदेशक, विक्टर फोर्जिंग्स ने उद्योग और व्यापार से जुड़े अपने विचार रखे। उद्घाटन सत्र के बाद प्रो. सोनिया चावला की अध्यक्षता में पैनल चर्चा हुई। इसमें जीएसटी से आर्थिक विकास, छोटे कारोबारियों को कर संबंधी कामों में आने वाली डिजिटल समस्याओं, एआई और ऑटोमेशन के इस्तेमाल तथा तीनों राज्यों में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। सरदार गुरबख्श सिंह जुनेजा और शल्या गुप्ता ने कर दरों को कम और उचित बनाने, जीएसटी के नियमों को स्पष्ट करने और छोटे कारोबारियों के लिए कर संबंधी कामों को आसान बनाने की जरूरत बताई।

दोपहर में दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केरल के विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इनमें जीएसटी 2.0 के नए बदलावों, छोटे उद्योगों की प्रतिस्पर्धा, ऑनलाइन कर संबंधी कामों और जीएसटी के क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव जैसे विषय शामिल रहे।पहले तकनीकी सत्र की अध्यक्षता आईआईएम अमृतसर केडॉ. सुरेंद्र राव कोमेराऔर एनआईटी जालंधर केडॉ. राधाकृष्णा जी.एस.ने की। दूसरे सत्र की अध्यक्षता पीईसी चंडीगढ़ कीडॉ. अंजू सिंगलाऔर एनआईटी जालंधर केडॉ. ज्ञान प्रकाशने की।इस अवसर परप्रो. रमन बेदी, डीन अकादमिक्स, डॉ. अनिश सचदेवा, रजिस्ट्रार, मानविकी एवं प्रबंधन विभाग के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
