‘वर्जिनिटी टेस्ट’ में फेल हुई पत्नी तो 48 घंटे में तोड़ी शादी!

Wednesday, Jun 01, 2016 - 06:47 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक शख्स ने शादी के महज 48 घंटे बाद ही अपनी शादी तोड़ दी। इसकी वजह यह थी कि उनसी पत्नी वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई। शख्स ने इसकी शिकायत पंचायत से की, जिसके बाद उसे पत्नी को तलाक देने की मंजूरी मिल गई।

22 मई को हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, 22 मई को नासिक के एक लड़के की अहमदनगर की एक लड़की से शादी हुई थी। बताया जाता है कि जाति पंचायत ने दूल्हे को एक सफेद रंग की चादर दी थी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, दूल्हे से कहा गया था कि शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद चादर वो पंचायत को वापस लौटा दे। जब दूल्हे ने पंचायत को वह बेडशीट दिखाई तो उस पर कोई निशान नहीं थे। इसके बाद दूल्हे को शादी खत्म करने की मंजूरी मिल गई।

लड़की को मिला सपोर्ट
वहीं, शादी टूटने से परेशान लड़की के सपोर्ट में कई सोशल एक्टिविस्ट आ गई हैं। सोशल वर्कर रंजना गवांडे और कृष्णा चांदगुडे ने कहा, लड़की पुलिस भर्ती की तैयारी करती है और फिजिकल टेस्ट के लिए ट्रेनिंग करती है। इसमें दौड़, लॉन्ग जम्प, साइकलिंग जैसी एक्सरसाइज शामिल है। वे गुरुवार को इस मसले पर पंचायत के नेताओं से मुलाकात करेंगे और अगर मामला नहीं सुलझा तो पुलिस में शिकायत करेंगे।

Advertising