नरेश टिकैत बोले- लंबा चलेगा किसान आंदोलन, सत्यपाल मलिक जैसे और लोग जुड़ेंगे साथ

Thursday, Mar 18, 2021 - 11:40 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कृषि कानूनों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार और भाजपा विश्वास के लायक नहीं हैं। दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित गाजियाबाद में किसान यूनियन की मासिक बैठक में टिकैत ने यह बात कही। टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन लंबे समय तक चलेगा, इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

 

टिकैत ने कहा कि सत्यपाल मलिक (मेघालय के राज्यपाल) जैसे और लोग आगे आएंगे। किसान उनकी सच्चाई का सम्मान करते हैं। भाजपा सांसद अब घुटन महसूस कर रहे हैं। बता दें कि सत्यपाल मलिक ने रविवार को किसान आंदोलन के समर्थन में बयान दिया था। राकेश टिकैत भी सरकार को चेतावनी दे चुके हैं कि आंदोलन लंबा चलेगा। वहीं किसान संगठनों ने 26 मार्च को भारत बंद बुलाया है।

Seema Sharma

Advertising