नरेश शर्मा ने दिया कठुआ नगर परिषद अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा

Friday, Aug 12, 2022 - 10:23 PM (IST)

कठुआ  : आडियो वायरल के मामले की गाज आखिर नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा पर गिर ही गई। उन्हें अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा देना पड़ा। नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा ने अपना इस्तीफा नगर परिषद की उपाध्यक्ष को भेजा है। बताया जा रहा है कि वायरल आडियो में नगर परिषद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि नरेश शर्मा ने गत दिवस पत्रकारवार्ता में साफ कर दिया था कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और यह आडियो मे आवाज उनकी नहीं है। बावजूद इसके पार्टी ने इसका संज्ञान लिया।

 

जिला कठुआ के भाजपा प्रभारी डॉ देवेंद्र मनियाल ने पार्टी कार्यालय में कोर कमेटी के साथ बैठक भी की। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। नगर परिषद अध्यक्ष ने भी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद अपना इस्तीफा भेजा है। अध्यक्ष ने इस्तीफे की प्रति भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली है। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अध्यक्ष पद के लिए दौड़ में अब कौन होगा, इसे लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। कई प्रबल दावेदारों ने लाबी भी शुरू कर दी है। 
 

Monika Jamwal

Advertising