आज US में हाथ मिलाने को तरसते हैं लोग, कभी वाइट हाउस के बाहर फोटो खिंचवाई थी मोदी ने

Thursday, Jun 09, 2016 - 10:57 AM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पांच देशों के दौरे पर हैं। आज मोदी मैक्सिको पहुंचे हैं इससे पहले वे 8 जून को अमरीका में थे। वहां उन्होंने यूएस कांग्रेस के ज्वाइंट सैशन को संबोधित किया। इस दौरान वहां करीब 66 बार मोदी के लिए तालियां बजाईं। मोदी की स्पीच के लिए भी उनकी काफी तारीफ की गई। मोदी जब भी अमरीका जाते हैं मोदी-मोदी के नारे गूंजते हैं। कभी ऐसा समय भी था जब मोदी को अमरीका में कोई नहीं जानता था।

आज मोदी के वेलकम के लिए वाइट हाऊस बेताब रहता है लेकिन कभी वे उसके बाहर खड़े होकर फोटो खिंचवाते थे। सच है दुनिया झुकती है इसे झुकाने वाला चाहिए। मोदी का यह चौथा विजिट है। हालांकि इससे पहले भी वे 1994 में अमरीका जा चुके हैं। मोदी और मुरली मनोहर जोशी स्वामी विवेकानंद की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित प्रोग्राम में शामिल होने शिकागो पहुंचे थे। यह उनकी 5 दिवसीय अमरीका यात्रा थी। तब मोदी गुजरात के सीएम भी नहीं थे।
 

मोदी अपनी 5 दिवसीय अमरीका यात्रा में सिर्फ 10 बाई 10 इंच का एक छोटा सा बैग था, जिसमें सिर्फ दो जोड़ी कपड़े रखे थे। मोदी ने शिकागो की सड़कों पर तब अकेले खूब सैर की थी। आज मोदी को देखने के लिए भीड़ जुट जाती है।

Advertising