विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष, बोले- गुमराह करने वालों की अब किसान ही खोंलेंगे पोल

Tuesday, Feb 16, 2021 - 12:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंत पंचमी के दिन श्रावस्ती के महान योद्धा राजा सुहेलदेव की 4.20 मीटर ऊंची प्रतिमा के निर्माण समेत स्‍मारक का वीडियो कांफ्रेंस के जरिये शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि  ये आधुनिक और भव्य स्मारक, ऐतिहासिक चित्तौरा झील का विकास, बहराइच पर महाराजा सुहेलदेव के आशीर्वाद को बढ़ाएगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों को जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष किसानों को डरा रहा है। उनके भाषण की मुख्य बातें इस प्रकार है:-

 

कृषि कानूनों से छोटे किसानों को होगा लाभ: पीएम मोदी  

  • नए कृषि कानूनों के जरिए छोटे किसानों को लाभ होगा, साथ ही जगह-जगह से किसानों को लाभ होने भी लगा है।
  • कृषि कानूनों को लेकर कई तरह का प्रचार किया गया, जिन्होंने विदेशी कंपनियों के रास्ते खोले वो देशी कंपनियों को डरा रहे हैं।
  • अब किसान ही इनकी पोल खोलने में लगे हैं। यूपी सरकार ने गन्ना किसानों, चीनी मिलें से जुड़ी समस्याओं को दूर किया है। 
  •  

' ऋतु बसंत बह त्रिविध बयारि'

  • अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले, राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव की जन्मभूमि और ऋषि मुनियों ने जहां तप किया, बहराइच की इस पुण्यभूमि को मैं नमन करता हूं।
  • बसंत पंचमी की आप सभी को बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। मां सरस्वती भारत के ज्ञान-विज्ञान को और समृद्ध करें।
  • राम चरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं- ऋतु बसंत बह त्रिविध बयारि
  • यानी बसंत ऋतु में शीतल, मंद, सुगंध ऐसी तीन प्रकार की हवा बह रही है।
  • इसी हवा, इसी मौसम में खेत-खलिहान, बाग, बगान से लेकर जीवन का हर हिस्सा आनंदित हो रहा है।


पटेल जी के साथ क्या हुआ सभी जानते हैं: पीएम मोदी 

  • भारत का इतिहास सिर्फ वो नहीं है, जो देश को गुलाम बनाने वालों, गुलामी की मानसिकता के साथ इतिहास लिखने वालों ने लिखा।
  • भारत का इतिहास वो भी है जो भारत के सामान्य जन में, भारत की लोकगाथाओं में रचा-बसा है। जो पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है।
  • देश की 500 से  अधिक रियासतों को एक करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ क्या हुआ, वो हर कोई जानता है। हमारी सरकार ने सरदार पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई।
  •  

भारत में हुआ कई स्मारकों का निर्माण: पीएम मोदी 

  • आज दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल की है, जो हमें प्रेरणा दे रही है।
  • बीते कुछ सालों में देश भर में इतिहास, आस्था, अध्यात्म, संस्कृति से जुड़े जितने भी स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है, उनका बहुत बड़ा लक्ष्य पर्यटन को बढ़ावा देने का भी है।
  • भारत के अनेक ऐसे सेनानी हैं, जिनके योगदान को अनेक वजहों से मान नहीं दिया गया।
  • चौरी-चौरा के वीरों के साथ जो हुआ, वो क्या हम भूल सकते हैं? 
  • महाराजा सुहेलदेव और भारतीयता की रक्षा के लिए उनके प्रयासों के साथ भी यही प्रयास किया गया।

 

बहराइच स्थित कार्यक्रम स्‍थल चित्तौरा में  उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह भी मौजेद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आजे मुझे बहराइच में महाराजा सुहेलदेव जी के भव्य स्मारक के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है।

vasudha

Advertising