PM मोदी ने 2019 में 220 बार किया ‘भारत’ का जिक्र, 94 बार बोले ‘राष्ट्र’

Wednesday, Jan 01, 2020 - 11:39 AM (IST)

नई दिल्ली: 2014 में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ‘इंडिया फस्र्ट’ पॉलिसी को सबसे आगे रखा। मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में वर्ष 2019 में कुल 220 बार ‘भारत’ शब्द का प्रयोग किया। इसके अलावा उन्होंने ‘राष्ट्र’ शब्द का प्रयोग कुल 94 बार किया।  वर्ष 2019 में पी.एम. मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में इस्तेमाल किए गए शब्दों में भारत और राष्ट्र प्रमुख रहे। 


बता दें कि 29 दिसम्बर को पी.एम. ने इस साल के लिए अंतिम बार रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। यह शो आल इंडिया रेडियो का सबसे चॢचत शो है, जो कि 2019 में कुल 9 बार प्रसारित हुआ। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के कारण 3 महीने इस शो का प्रसारण नहीं संभव हुआ। मोदी ने 2022 तक देश के सभी नागरिकों तक पीने के लिए स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, जिसका जिक्र वह अपनी ‘मन की बात’ में भी लगातार करते हैं। इस कार्यक्रम में उन्होंने इस साल कुल 73 बार ‘पानी’ शब्द का जिक्र किया।
 

Anil dev

Advertising