असम की धरती से कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले-  उनके पास ना नेता है ना नीति

Thursday, Mar 18, 2021 - 04:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के करीमगंज में गरजते हुए कहा कि BJP जनता की आवाज़ हैं, असम में विकास और विश्वास की लहर है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दशकों पहले ये पूरा क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी वाले हिस्सों में से एक था। लेकिन बरसों तक चले कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति ने असम को सबसे अधिक डिस्कनेक्टिड राज्यों में शामिल कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना नेता है ना नीति। प्रधानमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें इस प्रकार:-

 

असम में विकास की लहर है: पीएम मोदी 

  • तीन दशक पहले जब देश में भाजपा का उतना विस्तार नहीं हुआ था, तब भी बराक वैली ने 15 में से 9 सीटें भाजपा को दी थीं।
  • इन वर्षों में भाजपा आपके बीच रहकर आपकी आवाज बनती रही है।
  • आज असम में विकास की लहर है, विश्वास की लहर है। आज असम में शांति का विश्वास है, समृद्धि का विश्वास है।
  • आज असम में एक ही मुद्दा है- विकास, तेज विकास, निरंतर विकास, सबका विकास।


 एनडीए सरकार ने इस अन्याय को दूर किया: पीएम मोदी 

  • कांग्रेस सरकारों और उनकी नीतियों ने असम को सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और राजनीतिक हर तरह से नुकसान पहुंचाया।
  •  कांग्रेस की सरकारें बराक वैली के लिए डिविजनल कमिश्नर गुवाहाटी से चलाती रहीं, ये कितना बड़ा अन्याय था। एनडीए सरकार ने इस अन्याय को दूर किया।
  • कांग्रेस ने असम को हर प्रकार से divided रखा, भाजपा ने असम को हर प्रकार से Connect करने का प्रयास किया।
  • बराक-ब्रह्मपुत्र, पहाड़-भैयाम- हर क्षेत्र का एक समान विकास।
  •  सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास- यही भाजपा का विकास मंत्र है।


हमारे पास चाय बागानों के लिए विशेष योजना: पीएम मोदी 

  • असम को मेघालय से जोड़ने के लिए इससे भी बड़े धुबरी-फूलबारी ब्रिज का निर्माण कौन करवा रहा है? भाजपा की सरकार पूरा करा रही है।
  • देश का सबसे लंबा river ropeway असम को किसने दिया? भाजपा की सरकार ने पूरा किया।
  • यहां जो Tea Garden में काम करने वाले साथी हैं, उनके विकास के लिए असम की सरकार विशेष प्रयास कर रही है।
  • असम की भाजपा सरकार ने लाखों भूमिहीन साथियों को पट्टे दिए हैं, बच्चों की पढ़ाई के लिए नए स्कूल खोले हैं और ये काम लगातार चल रहा है।
  • चाय बगान में काम करने वाली गर्भवती महिलाओं को हजारों रुपए की मदद दी जा रही है, ताकि वो खुद की और बच्चों की सेहत का ध्यान रख सकें।
  • हाल में केंद्र सरकार ने बजट में चाय बगान में काम करने वाले साथियों के लिए 1000 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान किया है।
     

vasudha

Advertising