47 के हुए राहुल गांधी, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
Monday, Jun 19, 2017 - 11:04 AM (IST)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। राहुल आज 47 वर्ष के हो गए। मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाईयां। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
Birthday greetings to the Congress Vice President, Shri Rahul Gandhi. I pray for his long and healthy life. @OfficeOfRG
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2017
राहुल गांधी इस साल 47 साल के हो गए हैं। कांग्रेस में राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए लम्बे समय से मांग उठ रही हैं हो सकता हैं कि साल के अन्त तक पार्टी का अध्यक्ष बना दिया जाए।
आपकों बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों देश में नहीं हैं। वह विदेश में अपनी नानी और अन्य संबंधियों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। अभी वह कुछ दिन और विदेश में ही रहेंगे।