एनडीए में शामिल होंगे महाराष्ट्र का पूर्व मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2017 - 12:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजेपी के मंत्रिमडंल में फेरबदल होने वाला है। इस फेरबदल में कांग्रेस छोडऩे के बाद अलग पार्टी बनाने वाले पूर्व सीएम नारायण राणे को भी जगह मिलेगी। सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने बताया कि विधानसभा के शीत कालीन सत्र के पहले ही नारायण राण एनडीए ज्वॉइन करेंगे। उसके बाद उनहें बीजेपी कोटा से मंत्री बनाया जाएगा। राणे कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष नामक पार्टी बनाई थी। 

11 दिसंबर से शुरू होगा सत्र 
सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने बताया महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार का मंगलवार को तीन साल पूरा हो जाएगा। मंत्रिमंडल में बदलाव विंटर सेशन के पहले कर लिया जाएगा।यह सेशन 11 दिसंबर से नागपुर में शुरू होगा। 61 वर्षीय नारायण राणे 12 साल पहले शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे मराठा कम्युनिटी से आते हैं। 1999 में सीएम बने थे, उस वक्त वो शिवसेना में थे।  राणे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उन्हें सीएम बनाने का वादा किया था, लेकिन उसे नहीं निभाया। राणे 12 साल पहले शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

क्या है सीटों का गणित?
महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीट हैं।
बीजेपी - 122
शिवसेना- 63
कांग्रेस- 42
एनसीपी- 41
एमआईएम- 2
निर्दलीय-7
अन्य- 11


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News