महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवारों में नारायण राणे सबसे अमीर, इतनी है संपत्ति

Tuesday, Mar 13, 2018 - 11:45 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सात उम्मीदवारों में भाजपा के उम्मीदवार नारायण राणे सबसे अमीर हैं। उनके पास करीब 88 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। महाराष्ट्र से राज्यसभा की छह सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। 

भाजपा ने चार उम्मीदवार उतारे हैं और कांग्रेस का एक उम्मीदवार है। राकांपा और शिवसेना ने अपने मौजूदा सांसदों को उतारा है। चुनाव आयोग के समक्ष सौंपे गए हलफनामे में राणे ने 87.98 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। राणे के पास छह बंगले, तीन फ्लैट और दो वाणिज्यिक संपत्तियां हैं। आठ स्थानों पर उनके पास कृषि भूमि है। भाजपा के एक और उम्मीदवार वी मुरलीधर नेमात्र 30 लाख रुपए की संपत्ति घोषित की है।     

Advertising