सर्बिया, माल्टा और रोमानिया की यात्रा पर जाएंगे नायडू

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 11:30 PM (IST)

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू शुक्रवार से यूरोपीय देशों सर्बिया, माल्टा और रोमानिया की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को बताया गया कि नायडू 14 से 20 सितंबर तक इन तीनों देशों की यात्रा पर रहेंगे। 

विदेश मंत्रालय में मध्य यूरोप मामलों के संयुक्त सचिव अंजू कुमार ने बताया कि यात्रा के पहले चरण में नायडू 14 से 16 सितंबर तक सर्बिया की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक के अलावा वहां की नेशनल असेंबली के स्पीकर और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। वूसिक के निमंत्रण पर सर्बिया जा रहे नायडू वहां नेशनल असेंबली के विशेष सत्र को भी संबोधित करेंगे। कुमार ने बताया कि यूगोस्लाविया के विखंडन के बाद भारत की ओर से सर्बिया की यह पहली शीर्षस्तरीय यात्रा है। 

वूसिक पिछले साल सर्बिया के प्रधानमंत्री के रूप में भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने वाईब्रेंट गुजरात सम्मेलन में हिस्सा लिया था। कुमार ने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण में नायडू 16 से 18 सितंबर तक माल्टा की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह माल्टा की राष्ट्रपति मेरी लूइस कोलेरो प्रेका, हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर और कार्यकारी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह माल्टा में भारतीय समुदाय के लोगों और कारोबारियों से भी मिलेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News