महागठबंधन पर बोले नायडू- लोकतांत्रिक मजबूरी में पकड़ा कांग्रेस का हाथ

Saturday, Dec 22, 2018 - 06:34 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोकतंत्र, संविधान और देश को बचाने के लिए हम सब एक जुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेलगू देशम पार्टी (TDP) ने देश की राजनीति में अहम योगदान निभाया है। हमने कांग्रेस का हाथ लोकतांत्रिक मजबूरी के चलते पकड़ा है। 2019 के चुनावों के बाद सभी पार्टियां मिलकर प्रधानमंत्री तय करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी कोई कोशिश नहीं है कि चुनाव से पहले मेरे नाम पर रजामंदी हो, क्योंकि मुझे पीएम बनने की चाह नहीं है, मुझे 1996 में पीएम बनने का न्यौता मिला था, लेकिन मैंने मना कर दिया था।

एनडीए सरकार से पूरा देश परेशान
एक कार्यक्रम के दौरान नायडू ने कहा कि मौदी और एनडीए की सरकार से पूरा देश परेशान है। देश के किसान परेशान हैं। कारोबारी परेशान हैं और आम आदमी परेशान हैं। आखिर क्या जरूरत थी  कि देश में नोटबंदी जैसे कदम उठाया गया। उन्होंने कहा, 'मैं जब एनडीए का हिस्सा था, तब भी मैंने नोटबंदी का विरोध किया था और आज अलग होने के बाद भी विरोध कर रहा हूं। मैं नरेंद्र मोदी का विरोधी नहीं हूं, लेकिन उनकी नीतियां सही नहीं हैं।' गोधरा दंगे के दौरान भी मैंने गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी का विरोध किया था।

मोदी सरकार पिछली सरकारों से बेकार
नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को मायूस किया है। मेरा मानना है कि बिना विकास किए हम आगे नबीं बढ़ सकते। मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बताते हैं कि मौजूदा समय में मोदी और एनडीए  से लोगों का भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि अब देश के लोगों का फोन टैप किया जा रहा है। पूरा देश खतरे में है। देश की 10 एजेंसियां टैपिंग में लगी हैं। हमारी निजता खत्म हो चुकी है। नायडू ने मोदी सरकार को पिछली सरकारों से बेकार सरकार बताया है।

Yaspal

Advertising