आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी दे रही मोदी सरकार: नायडू

Monday, Jan 21, 2019 - 03:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की धमकी दे रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों से कोई डरने वाला नहीं है। 

पीएम मोदी नकारात्मक नेता
नायडू ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) नेताओं को टेली कॉन्फ्रेसिंग के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नकारात्मक नेता हैं जिनके नेतृत्व में देश पीछे जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के लिये कुछ भी विशेष नहीं किया।     

धमकियों सं नहीं डरती TDP
नायडू ने कहा कि वे कहते हैं कि एक केंद्रीय मंत्री हर सप्ताह आंध्र प्रदेश आएगा। उन्होंने राज्य के लिये क्या अच्छा किया है? इससे भी ऊपर वे आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगवाने की धमकी दे रहे हैं। यहां किसी को भी उनकी धमकियों का डर नहीं है। तेदेपा प्रमुख ने दो दिन पहले कोलकाता में हुई विपक्षी दलों की रैली मेंकहा था कि यह तानाशाही के शासन के अंत की शुरूआत है और इसने देश के लोगों को भरोसा दिया है। 

vasudha

Advertising