नायडू ने कहा- कर्ज माफी आज-कल बन गया है फैशन

Thursday, Jun 22, 2017 - 12:51 PM (IST)

मुंबई: मध्यप्रदेश में किसानों की आत्महत्या का मामला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश में इस साल 16 किसानों की आत्महत्या का मामला सामने आ चुका है। आंदोलन को देखते हुए महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। इसी बीच केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि कर्ज माफी आज कल फैशन बन चुका है, कर्ज माफी होनी चाहिए लेकिन केवल विकट परिस्थिति में। यह कोई अंतिम समाधान नहीं है समस्या से निपटने का, हमें किसानों का ध्यान रखना होगा।

येचूरी ने किया विरोध
नायडू ने यह बात मुंबई में शेयर मार्कीट में देश के सबसे बड़े म्युनिसीपल बॉन्ड प्रोग्राम को लॉन्च करने के दौरान कही। एयर इंडिया को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। सरकार हेल्थ केयर, प्रशासन, शिक्षा और आधारभूत जरूरतों पर ध्यान है। नायडू के बयान की निंदा करते हुए सीताराम येचुरी ने कहा कि पिछले 3 सालों में 36000-40,000 किसानों ने आत्महत्या की है, कर्जमाफी को फैशन बताना हमारे अन्नदाता का अपमान है।

Advertising