नायडू के लिए बदलाव खुशी वाला नहीं

Monday, Jul 31, 2017 - 08:05 AM (IST)

नई दिल्लीः वेंकैया नायडू कई दशकों से भाजपा के साथ जुड़े रहे हैं और कई प्रमुख पदों पर भी बने रहे। अब यह बात उनके सामने आई है कि अगर वह उप-राष्ट्रपति के पद पर काबिज हो जाते हैं तो वह पार्टी कार्यालय में नहीं जा पाएंगे। ऐसा सोच कर वेंकैया नायडू की आंखों में आंसू भर आए।

उप-राष्ट्रपति पद के लिए राजग का उम्मीदवार बनने के बाद नायडू ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। नायडू ने कहा उन्हें यह महसूस कर कुछ पीड़ा होता है जब उन्हें बताया गया कि उप-राष्ट्रपति बनने के बाद वे लोगों से स्वतंत्र रूप से नहीं मिल पाएंगे।

Advertising