शीतकालीन सत्र से पहले नायडू ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग, सदन को सुचारू रूप से चलाने पर रहेगा जोर

Saturday, Nov 27, 2021 - 06:28 PM (IST)

नई दिल्लीः राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कल सदन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई बुलाई है। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार नायडू ने सदन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। यह बैठक कल शाम 5:30 बजे होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में सदन के सुचारू संचालन पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर सोमवार से आरंभ हो रहा है।

Yaspal

Advertising