Nagpur: झील में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 10:39 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के नागपुर जिले में झील में डूब जाने से 12 वर्षीय एक लड़के सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुही पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर उमरेड तहसील के मटकाझरी झील में हुई थी। उन्होंने बताया कि एक परिवार के पांच सदस्य झील पर घूमने गए थे, लेकिन उनमें से तीन लोग तैरने के दौरान डूब गए जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र शेंडे, संतोष बावने (25) और निषेध राजू पोपट (12) के रूप में हुई है। यह सभी नागपुर के निवासी थे। उन्होंने बताया कि गोताखोरों ने बृहस्पतिवार रात झील से दो शव निकाले और आज सुबह एक शव निकाला। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे के लिए दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News