मां अगर ठान ले तो नियति को भी हरा सकती है...जवान बेटे की बरसी के एक दिन पहले 53 साल की महिला ने फिर दिया बेटे को जन्म

Saturday, Apr 16, 2022 - 03:19 PM (IST)

नागपुर: कोरोना महामारी के दौरान लाखों लोगों की जानें चली गई लेकिन इस बीच एक मां के साथ कुदरत का ऐसा करिश्मा हुआ जिसे देख हर कोई हैरान है। दरअसल, 53 वर्षीय मंदाकिनी मांके ने गुरुवार को अपने 27 वर्षीय बेटे अक्षय की पहली पुण्यतिथि से एक दिन पहले एक लड़के को जन्म दिया। अक्षय का पिछले साल कोविड के कारण निधन हो गया था, जिसके बाद अब नवजात बच्चे का भी नाम मां ने अक्षय ही रखा। 
 

 डॉक्टरों ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा ने शहर की मंदाकिनी के लिए इस उम्र में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देना काफी हैरान है।  लेकिन असली श्रेय उसके "दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति" को जाता है। 
 

बता दें कि मंदाकिनी का बड़ा बेटा अक्षय का 15 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया। दुःख पर काबू पाने के लिए, उसने अपने बेटे को इस दुनिया में वापस लाने के लिए फिर से मां बनने का संकल्प लिया। 52 साल की उम्र में मंदाकिनी के पति विनोद, एक रिटायर्ड शिक्षक है जो हाई ब्लड प्रेशर और शुगर से पीड़ित थे। 
 

जहां पति के लिए नेचुरल गर्भावस्था की संभावना शून्य के करीब था वहीं, मंदाकिनी ने इसके लिए नागपुर में बांझपन का इलाज IVF का सहारा लिया।  जिसके बाद डॉक्टरों ने 14 अप्रैल को सुरक्षित डिलवरी की। वहीं,  मंदाकिनी की 78 वर्षीय मां ने कहा कि उनका नवजात पोता ठीक वैसा ही दिखता है, जब अक्षय 28 साल पहले पैदा हुए थे। उन्होंने कहा कि अगर माँ ठान ले तो नियति को भी हरा सकती है। 

Anu Malhotra

Advertising