नाग पंचमी पर मंदिरों में हजारों भक्तों ने टेका मात्था,  सुरगल बाबा देव स्थान में की पूजा अर्चना

Tuesday, Sep 03, 2019 - 07:48 PM (IST)

कठुआ : जिलाभर में नाग देवता का पर्व नाम पंचमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में शहर के वार्ड दस स्थित बाबा सुरगल देव स्थान पर नागपंचमी के पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, सुरगल बाबा देव स्थान में मंदिर में विराजमान नाग देवता के पूजन के लिए लंबी लंबी कतारें भक्तों की लगना शुरू हो गई थी। भक्तों ने नाग देवता का पूजा अर्चना कर भगवान से अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में लगे स्टाल पर प्रसाद भी भक्तों ने ग्रहण किया।

 

आपको बता दें कि हिन्दू पंचांग का छठा महीना भाद्रपद, श्याम वर्ण को समर्पित है। भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि काले नागों अर्थात काले सांपों को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार पंचमी तिथि को भूमि खोदना वर्जित है। सांपों को सनातन धर्म में प्रमुख स्थान दिया गया है। त्रिदेवों में से एक भगवान शंकर के गले में स्थान पाने वाले कर्कोटक नाग की हिन्दू धर्म में पूजा की जाती है। स्कन्द पुराण के अनुसार भाद्रपद नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं, अन्य कई शिव मंदिरों में भी लोगों ने शिवलिंग पर जलधारा करते हुए पूजा अर्चना की। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising