गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर निकाला गया नगर कीर्तन

Friday, Dec 18, 2020 - 04:39 PM (IST)

कठुआ : सिक्खों के नवमें गुरु श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। राजबाग स्थित गुरुद्वारा तेग बहादुर साहिब से आयोजित पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन मेें काफी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरू जी को नमन किया। राजबाग गुरुद्वारा परिसर से शुरू नगर कीर्तन मुख्य अड्डे से होकर बरनोटी तक गया। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब को विशेष वाहन में रखा गया था। इस नगर कीर्तन के दौरान यहां टाडी जत्थों सहित रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया।

वहीं, गतका पार्टियों ने भ्भी कई करतब दिखाए। नगर कीर्तन के दौरान जत्थों ने संगत को गुरु जी की जीवनी के प्रति भी बताया। गुरु जी की शहादत को लेकर भी संगत को विस्तार से जानकारी दी गई और गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बरनोटी में संगत ने लंगर ग्रहण किया जिसके बाद नगर कीर्तन वापिस राजबाग आकर संपन्न हुआ। इस नगर कीर्तन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चरणजीत सिंह, दलजीत सिंह के अलावा अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।

Monika Jamwal

Advertising