नगालैंड के मुख्यमंत्री ने नागरिकता विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

Saturday, Feb 23, 2019 - 11:29 PM (IST)

कोहिमा: नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शनिवार को राज्य विधानसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 के खिलाफ एक सरकारी प्रस्ताव पेश किया, जिसमें विधेयक को सिरे से खारिज कर दिया गया। विधानसभा सत्र में प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए, रियो ने कहा कि नगालैंड सहित समूचे पूर्वोत्तर में सरकारों, राजनीतिक दलों, आदिवासी संगठनों, नागरिक समाजों और अन्य लोगों द्वारा विरोध और अस्वीकृति के बावजूद, विधेयक को केंद्र सरकार द्वारा लागू किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारी स्थानीय जनजातियों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। प्रस्ताव में कहा गया कि नागरिकता विधेयक का कड़ा विरोध किया जाना चाहिए और नगालैंड में इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह भारत के संविधान के तहत नगाओं के अप्रतिम इतिहास और स्थिति को प्रभावित करेगा।

shukdev

Advertising