Mutual Fund: सिर्फ 5,000 रुपये मासिक SIP निवेश से बन सकते हैं करोड़पति! जानिए एक्सपर्ट का सीक्रेट प्लान
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 12:02 PM (IST)
नेशनल डेस्क: क्या आप सोच रहे हैं कि छोटे निवेश से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं? वित्तीय विशेषज्ञ अद्वैत अरोड़ा का कहना है कि सही रणनीति और धैर्य के साथ, हर महीने सिर्फ 5,000 रुपये निवेश कर आप 30 साल में करोड़पति बन सकते हैं। इसका राज़ है कंपाउंडिंग और लंबी अवधि का धैर्य।
SIP: छोटा निवेश, बड़ा कॉर्पस
सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) निवेश का एक आसान और अनुशासित तरीका है। इसमें आप हर महीने एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इससे न केवल बाजार की उतार-चढ़ाव का असर कम होता है, बल्कि समय के साथ निवेश की राशि भी धीरे-धीरे बढ़ती है।
15 साल निवेश, 15 साल सिर्फ बढ़ने दें
अरोड़ा की रणनीति बहुत ही साधारण है:
- पहले 15 साल तक हर महीने 5,000 रुपये निवेश करें।
- कुल निवेश होगा लगभग 9 लाख रुपये।
- उसके बाद इस राशि को बिना छेड़े अगले 15 साल तक बढ़ने दें।
कंपाउंडिंग का जादू
12% रिटर्न: 15 साल में राशि बढ़कर 14.8 लाख रुपये होगी, और 30 साल में कुल फंड 1.3 करोड़ तक पहुंच सकता है।
13% रिटर्न: 15 साल में 25.93 लाख रुपये, और 30 साल में 1.62 करोड़ से ज्यादा।
14% रिटर्न: 15 साल में 28.26 लाख रुपये, और 30 साल बाद 2 करोड़ तक का कॉर्पस।
यह दिखाता है कि छोटे निवेश भी समय और सही रणनीति से कैसे बड़े फंड में बदल सकते हैं।
SIP क्यों है फायदेमंद
SIP निवेशकों को अनुशासित बनाता है और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम करता है। छोटे निवेशकों के लिए यह सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है, जिससे लंबी अवधि में मजबूत कॉर्पस तैयार किया जा सकता है। अगर आप नियमित निवेश के साथ धैर्य रखते हैं और कंपाउंडिंग की ताकत को समय दें, तो 5,000 रुपये महीने की SIP भी आपको करोड़पति बना सकती है।
