केजरीवाल के वोटबैंक में सेंध लगाने के लिए भाजपा की नई चाल

Saturday, Mar 25, 2017 - 02:59 PM (IST)

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में बंपर जीत के बाद भाजपा अब दिल्ली में अाम अादमी पार्टी के वाेटबैंक में सेंध लगाने के लिए मुस्लिम कार्ड खेल रही है। पार्टी दिल्ली में ये जताने की कोशिश में है कि अब मुसलमानों को भी उससे परहेज नहीं रहा। इसलिए दिल्ली मे एमसीडी चुनाव से पहले भाजपा दूसरी पार्टियों के मुस्लिम नेताओं को अपने पाले में करने में जुटी है। शुक्रवार को पार्टी के दिल्ली दफ्तर में सैंकड़ों मुसलमानों का स्वागत ढोल ढमाकों के साथ किया गया। महेश गिरी और मनोज तिवारी की मौजूदगी में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के तमाम मुस्लिम नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। 2 दिन पहले भी मनोज तिवारी के घर पर आम आदमी पार्टी से आए मुस्लिम नेताओं को पार्टी में शामिल कराया गया था।

भाजपा शासन में ही होगा मुसलमानों का विकास
दिल्ली बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष आतिफ रशीद के मुताबिक, भाजपा के नाम पर मुसलमानों को सालों से डराया गया, उन्हें दिखाया गया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों को खा जाएगी, लेकिन ये सब मुसलमानों के वोट बटोरने के लिए किया गया, लेकिन अब मोदी सरकार आने के बाद तय हो गया है कि मुसलमानों का विकास होगा तो भाजपा शासन में ही होगा। आतिफ रशीद ने आरोप लगाया कि अब योगी के नाम पर डराया जा रहा है, लेकिन अब मुसलमानों को कोई बरगला नहीं सकता और भाजपा में लगातार शामिल हो रहे मुसलमान इसकी मिसाल हैं। 

Advertising