जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

Thursday, Jul 02, 2020 - 11:38 AM (IST)

नयी दिल्ली: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा समझा जाता है कि उपराज्यपाल ने रक्षा मंत्री को क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी है। हालांकि बैठक के संबंध में सरकार द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कश्मीर में पिछले कुछ सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंक विरोधी अभियानों को बढ़ा दिया है।
 

Monika Jamwal

Advertising