पत्नी के करैक्टर पर था शक, कत्ल कर घर में ही दफनाया शव

Thursday, Sep 01, 2016 - 12:04 PM (IST)

जयपुर (अशोक): भरतपुर जिले के कामा थाना क्षेत्र के गांव नगला किशोर सिंह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर शव को घर के ही एक कमरे में जमीन खोदकर दफना दिया।

किसी को पता न चले इसके लिए आरोपी ने  जहां पर शव को दफनाया वहां की जमीन को मिट्टी से लीप भी दिया। हालांकि इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लग गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कामा थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertising