दुष्कर्म के बाद मासूम की गला घोंटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wednesday, May 16, 2018 - 02:56 PM (IST)

मध्यप्रदेश( उमरिया) : मानपुर गांव में शादी में आई 10 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची 13 मई की रात को अगवा हुई और 14 मई की सुबह उसके लापता होने की जानकारी परिजनों को मिली। काफी खोजबीन के बाद 15 फरवरी को बच्ची की लाश गांव से करीब एक किमी दूर खेतों में मिली। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

खेत से जब बच्ची की लाश को बरामद किया तो उसके गले में उसकी सलवार बंधी हुई थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोषी ने पहले मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बाद में सलवार से गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल से लगभग 15 मीटर दूर तक घसीटने के निशान पाए गए हैं। फिलहाल उमरिया एसपी डॉ. असित यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

kamal

Advertising