13वीं मंजिल पर दिल दहलाने वाली वारदात: महिला की हाथ-पैर बांध कर हत्या, प्रेशर कुकर और चाकू से किया मर्डर
punjabkesari.in Thursday, Sep 11, 2025 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के कुकटपल्ली इलाके से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। आमतौर पर शांत माने जाने वाले स्वान लेक अपार्टमेंट में 50 वर्षीय महिला रेणु अग्रवाल की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज समेत तमाम सबूत खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रेणु अग्रवाल 13वीं मंजिल पर अकेली रहती थीं। मंगलवार को उनका शव फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि हत्या बहुत बेरहमी से की गई — सिर पर प्रेशर कुकर का ढक्कन मारा गया और धारदार हथियार से भी वार किया गया।
पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे लूट का मकसद हो सकता है। घर से कुछ गहने और नकदी गायब बताई जा रही है। इस मामले में दो युवकों पर संदेह है जो हाल ही में घरेलू काम में लगे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के बाद वे बाइक पर भाग निकले।
کُوکٹ پلی میں خوفناک واردات، خاتون کا قتل
— Urdu Writes Breaking (@UrduWritesBreak) September 10, 2025
حیدر آباد کے کُوکٹ پلی پولیس اسٹیشن حدود میں واقع سوآن لیک اپارٹمنٹس، جو کہ ایک گیٹیڈ کمیونٹی ہے، میں ایک بھیانک واردات پیش آئی۔ رینو اگروال (50) نامی خاتون کو جھرکھنڈ سے تعلق رکھنے والے گھریلو ملازمین نے بے رحمی سے قتل کر دیا۔
اطلاعات… pic.twitter.com/8o5CknxBZz
सीसीटीवी कैमरों की जांच में भी कुछ अहम सुराग मिले हैं। बिल्डिंग की लिफ्ट में दो संदिग्धों को घटनास्थल के आसपास के समय पर ऊपर जाते देखा गया है। इनमें से एक की पहचान को लेकर पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं, जो झारखंड से आए एक शख्स की ओर इशारा कर रहे हैं।
इस जघन्य अपराध के बाद स्थानीय लोग बेहद डरे हुए हैं और अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बालानगर के डीसीपी सुरेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया और टीमों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है और हर एंगल से मामले की जांच जारी है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इस घटना ने गेटेड कम्युनिटी की सुरक्षा प्रणाली की भी पोल खोल दी है।