श्रद्धा वाल्कर जैसा मर्डर केस, महिला के किए 32 टुकड़े, फ्रिज से बरामद हुए बॉडी पार्ट

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 09:02 PM (IST)

कर्नाटक : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। यहां एक 29 साल की महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर घर के ही फ्रिज में रख दिया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को शक है कि यह हत्या 15 दिन पहले हुई है। पुलिस अधिकारी फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद हैं और हत्या के मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। इस हत्या के पीछे का मकसद और संदिग्धों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- महिला ने खोली इंजीनियर पति की पोल...5 बीवियां रखने का लगाया आरोप, अब विदेश जाने की कर रहा था तैयारी

हत्या की शिकार महिला दूसरे राज्य की थी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हत्या की शिकार 26 वर्षीय महालक्ष्मी महिला दूसरे राज्य की थी, लेकिन वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। यह मामला बेंगलुरु के वय्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां वीरन्ना रोड पर एक तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहने वाली महालक्ष्मी नामक युवती की हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काटकर फ्रिज के अंदर रख दिया गया। मृतका के घरवालों के आने के बाद ही हत्या का पता चला। वहीं इस मामले पर स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर से एक अजीब सी बदबू आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। महिला तीन महीने पहले ही इस किराए के मकान में आई थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड, और एफएसएल टीम को बुलाया है, और वे मामले की विस्तृत जानकारी जुटाने में जुटी हैं। यह घटना न केवल बेंगलुरु में बल्कि पूरे देश में सुरक्षा को लेकर चिंताओं को बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें- IAF Chief: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, VR चौधरी की लेंगे जगह

2022 में भी एक ऐसा ही केस सामने आया था
आपको बता दें कि साल 2022 में दिल्ली से भी कुछ इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जिसमें श्रद्धा वाल्कर नाम की लड़की की भी हत्या कर उसके शव के 36 टुकड़े कर दिए गए थे। जिसके बाद उसके शव को मेहरौली के जंगल से बरामद किया गया था। इस घटना ने भी पूरे देश को हिला कर रख दिया था। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी आफताब पूनावाला फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News