Greater Noida में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हत्या कर फरार चल रहे शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 12:28 PM (IST)

Greater Noida Encounter : उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा बादलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और हत्या के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी एक दिन पहले अपने पड़ोसी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे। 

इस मौके पर पुलिस ने बताया कि बादलपुर थाना पुलिस को स्थानीय खुफिया तंत्र से सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में फरार आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री से आगे अंडरपास के समीप एनटीपीसी कट के पास वाहन तलाशी अभियान चला रही थी। 

यह भी पढ़ें: गाजा में इजराइली हमलों से फिर दहला आसमान, कैमरामैन और दो मासूम बच्चियों समेत 6 की मौत

इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब दोनों को रुकने का संकेत दिया तो वे मोटरसाइकिल को तेज गति से दौड़ाते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। 

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कारर्वाई गोलियां चलाई जो दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई। घायल बदमाशों की पहचान विवेक नागर उर्फ विक्की (27 वर्ष) तथा विशाल (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस के अलावा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। 

यह भी पढ़ें: Navi Mumbai इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला पहला विदेशी रूट, अब सीधे पहुंचेंगे अबू धाबी, जानें कब से शुरू होगी सर्विस?

घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शातिर प्रवृत्ति के अपराधी हैं। दोनों ने 19 जून को अपने पड़ोसी जीवन किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस मामले में मृतक की पुत्री की तहरीर के आधार पर बादलपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। फिलहाल आगे की कार्यवाही की जा रही। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News