अलगाववादियों को बड़ा धक्का, 10 कथित पथरबाज गिरफ्तार

Wednesday, Dec 07, 2016 - 03:27 PM (IST)

श्रीनगर:   दक्षिण कश्मीर में अलगाववादियों का मुरान चलो अभियान को गहरा धक्का लगा है। पुलिस ने दस कथित पथरबाज गिरफ्तार कर लिए हैं। पूरे पुलवामा में भारी सुरक्षाबल तैनात हैं ताकि कानून व्यवस्था बनाई रखी जा सके।

गौरतलब है कि अलगाववादियों का संयुक्त नेतृत्व कश्मीर में हालात सामान्य नहीं होने दे रहा है। उन्होंने जुलाई से ही कश्मीर में हड़तालें बंद नहीं करने का आहवान किया था। जुलाई की आठ तारीख को बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से ही घाटी में माहौल अशांत है। वहीं आज अलगाववादियों ने लोगों को आजादी मार्च निकालने को कहा था जिसे नाकाम कर दिया गया है।

 

Advertising