कश्मीर के नये आईजी के पद पर आसीन हुए मुनीर खान

Wednesday, May 17, 2017 - 10:01 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर कैडर के 1994 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी मुनीर अहमद खान को कश्मीर संभाग का नया पुलिस महानिरीक्षख (आई.जी.) बनाया गया है। आज आई.पी.एस मुनीर ने अपना पदभार संभाल लिया। बता दें कि इससे पहले मुनीर अहमद घाटी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। इनमें एस.एस.पी. श्रीनगर, एस.एस.पी. बारामुला, एस.एस.पी. अनंतनाग और एस.एस.पी. डोडा के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।


इसके बाद मुनीर अहमद ने डी.आई.जी. दक्षिण कश्मीर, डी.आई.जी मध्य कश्मीर और उतर कश्मीर के पदों पर भी काम किया है। इसके अलावा मुनीर क्राइम ब्रांच, इंटेलीजेंस और ट्रैफिक विभाग में भी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बता दें कि मुनीर खान, जावेद मुजतिबा गिलानी की जगह लेंगे, जिन्हें राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बाद हटाया गया है।

 

Advertising