मुंबई: 31 साल के शख्स के सीने में 41 साल की महिला का दिल...डॉक्टर बोले- यह जरूरी था

Wednesday, Sep 29, 2021 - 12:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई में एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला का दिल पुरुष में ट्रांसप्लांट किया है। अब उस 31 साल के शख्स के सीने में 41 साल की महिला का दिल धड़कता है। डॉक्टरों ने इस ट्रांसप्लांट के लिए आधुनिक इम्यूनो डायग्नोस्टिक (immuno diagnostic) तकनीक का इस्तेमाल किया। परेल में स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल ने इस तकनीक का इस्तेमाल कर पहला ऐसा ट्रांसप्लांट करने का दावा किया है।

 

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 41 साल महिला क महिला का दिल हाल ही में 31 साल के व्यक्ति में ट्रांसप्लांट किया गया। यह व्यक्ति दिल की एक गंभीर बीमारी से पीड़ित था और अगर इसका इलाज नहीं किया जाता तो हृदयगति रुकने का खतरा था। इसमें कहा गया कि वह करीब तीन महीने पहले इलाज के लिए अस्पताल आया था। ऑपरेशन के चौथे दिन वह चलने-फिरने की स्थिति में आया और सर्जरी के नौ दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आम तौर पर हार्ट ट्रांसप्लांट 
कराने वाले व्यक्ति को 21 से 30 दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जाती है।

Seema Sharma

Advertising